महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नीलकंठ सेवा दल द्वारा लंगर लगाया हलका MLA मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, पूर्व MLA लखवीर सिंह लखा और संदीप रपालों ने लगाई हाजरी

दोराहा लुधियाना, 16 फरवरी ( प्रीति वर्मा )
महाशिवरात्रि के पावन पर्व की खुशी में दोराहा शहर में अलग-अलग जगहों पर बड़ी श्रद्धा के साथ लंगर लगाए गए। वहीं, श्री नीलकंठ सेवा दल ने रेलवे रोड पर लंगर लगाया जहां सुबह से रात तक लंगर बांटा गया। इस मौके पर लंगर मैं हलका विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, पूर्व विधायक लखवीर सिंह लखा और संदीप रपालों ने अपनी टीम के साथ हाजरी लगाई इस मौके पर जानकारी देते हुए सीनियर पत्रकार मुदित मोहिंद्रा उदय शर्मा नन्हा तरविंदर कुमार बोबी और गौरव मोहिंद्रा ने बताया कि लंगर में केसर वाला दूध, ब्रेड, छोले, पकौड़े और खीर का लंगर लगाया गया। इस मौके पर म्युनिसिपल काउंसिल दोराहा के प्रेसिडेंट सुदर्शन शर्मा पप्पू, पूर्व चेयरमैन बूटा सिंह ने रानो, अभय जल्ला, सुखवीर तलवारा, पूर्व प्रेसिडेंट बंत सिंह दबुर्जी, मंदीप मांगट, कांग्रेस सिटी प्रेसिडेंट विनीत अष्ट, पंकज सूद, , प्रितपाल मांगट, काली शर्मा, प्रीति वर्मा, अवनीत आनंद, अंकुर कुमार, हैप्पी (प्रीतम ट्रैवल दोराहा) गोल्डी (गोल्डी DJ) और अन्य लोग मौजूद थे।