मास्टर कप आज से शुरू होगा, 40 साल से ज़्यादा उम्र के क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे
दोराहा लुधियाना 7 मार्च ( प्रीति वर्मा )
दोराहा के कश्मीर गार्डन के ग्राउंड में मास्टर कप क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। इस मौके पर जानकारी देते हुए शारू कपूर ने बताया कि 40 साल से ज़्यादा उम्र के खिलाड़ी ग्राउंड से दूरी बनाए रखते हैं, जिस वजह से यह खेल मुकाबला करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट 8 मार्च से शुरू होगा। और इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पूरे पंजाब से टीमें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को 1 लाख रुपये और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 50,000 रुपये कैश प्राइज़ दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि खेल मुकाबले में मैन ऑफ़ द सीरीज़ रहने वाले खिलाड़ी को मोटरसाइकिल और सबसे अच्छे बैट्समैन और बॉलर को एक-एक AC देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ उधे शर्मा नन्ना, अजय कुमार मुदित मोहिंद्रा, शिवेक सूद , लवदीप वर्मा, विक्की बैक्सटर, प्रितपाल सिंह मंगत, लव अवलीश, गुरशरण सिंह काका बलगन, संजय, रगवीर सिंह, ललित मोहन अंगरीश व अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।