दोराहा पुलिस ने होली मौके हुल्लड़ बाजी करते नौजवानों पर की कार्रवाई एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल और स्कूटी की जप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा पुलिस ने होली मौके हुल्लड़ बाजी करते नौजवानों पर की कार्रवाई एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल और स्कूटी की जप्त

दोराहा लुधियाना 5 मार्च  ( प्रीति वर्मा )

होली के रंग-बिरंगे त्योहार पर जहां शहर के लोगों ने आपसी भाईचारे और खुशी के साथ त्योहार मनाया, वहीं कुछ शरारती युवकों ने शहर और मेन मार्केट एरिया में मोटरसाइकिलों पर हुड़दंग मचाकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की। तेज रफ्तार, तेज आवाज और खतरनाक तरीके से सड़कों पर घूमने की वजह से आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया और व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, दोराहा पुलिस तुरंत हरकत में आई और हुड़दंगियों पर कार्रवाई की इस मौके SP पवनदीप चौधरी के नेतृत्व में SHO आकाश दत्त और पुलिस टीम ने शहर और मार्केट एरिया में नाकाबंदी करके तुरंत कार्रवाई की। इस बीच, हुड़दंग कर रहे युवकों को काबू करते हुए करीब एक दर्जन से जादा मोटरसाइकिल स्कूटी ज़ब्त की गईं। पुलिस की तुरंत और सख्त कार्रवाई से स्थिति पर काबू पा लिया गया और मार्केट में सामान्य स्थिति बहाल हो गई। गौरतलब है कि होला मोहल्ला के मौके पर संगत दक्षिणी बाईपास से होते हुए श्री आनंदपुर साहिब की ओर जा रही थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई सिर्फ शहर और बाजार इलाके तक ही सीमित थी। पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि होली खुशी, मेलजोल और भाईचारे का त्योहार है और इस मौके पर किसी भी तरह की हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले समय में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें