पायल में गोलियां लगने से एक व्यक्ति गंभीर घायल पुलिस कर रही है मामले की जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पायल में गोलियां लगने से एक व्यक्ति गंभीर घायल पुलिस कर रही है मामले की जांच

दोराहा लुधियाना 7 मार्च ( प्रीति वर्मा )
पायल के वार्ड नंबर 7 में पड़ोसी द्वारा पड़ोसी को गोलियां मरने का मामला सामने आया जिसमें सतनाम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए ले जाया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस  संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी पायल जसविंदर सिंह खैरा ने बताया कि पायल के वार्ड नंबर 7 निवासी  सतनाम सिंह पर साहनेवाल में तैनात पुलिस मुलाजिम सुखबीर सिंह के बेटे द्वारा फायरिंग की गई जिसमें सतनाम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे इलाज के लिए ले जाया गया वहीं डीएसपी पायल ने बताया कि यह दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं और पड़ोसी हैं वहीं उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में पीड़ित परिवार द्वारा बयान नहीं लिखवाया गया उन्होंने कहा कि परिवार के बयान के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी वर्णन योग है कि इस घटना के उपरांत भारी संख्या में पायल निवासी थाना पहुंचे व पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करी वही मौके पर उपस्थित डीएसपी पायल द्वारा लोगों को विश्वास दिलाया गया के पीड़ित परिवार को पूर्ण इंसाफ मिलेगा
Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें