दोराहा नहर में गिरी कार चालक बड़ी मुश्किल से बाल बाल बचा
दोराहा लुधियाना 28 मार्च ( प्रीति वर्मा )
आज दोराहा के साथ लगते गांव अजनौद नहर पुल नजदीकी कार नहर में गिर गई जिसमें एक व्यक्ति सवार था जो की बड़ी मुश्किल के बाद कार से बाहर निकल सका वहीं घटना की सूचना मिलते ही दोराहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी
मौके से मिली जानकारी के अनुसार कार चालक गौरव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह टिब्बा पुल की तरफ से नालागढ़ की तरफ जा रहा था तो एक अन्य कार सवारों ने उसकी गाड़ी को रोकने का कोशिश की और कहा कि वह लोग बैंक से हैं और गाड़ी को एक तरफ लगाने को कहा वही गौरव ने बताया कि गाड़ी में चार से पांच लोग सवार थे जिन्हें देखकर उसे लगा के यह लोग लूटपाट करने वाले हैं और उसे लूटने आए हैं जिस पर पीड़ित ने वहां से अपनी कार दौड़ा ली वहीं उन लोगों ने पीड़ित के पीछे अपनी कार लगा ली जैसे ही पीड़ित गांव अजनौद पुल नजदीक पहुंचा तो पीछे आ रहे कार सवारों ने उसकी कर के आगे कार लगाने की कोशिश करी जिसको बचाने के चक्कर में कार चालक कार सहित नहर में गिर गया इसके बाद कार चालक द्वारा कार का कांच तोड़कर नहर से बाहर निकल गया और अपनी जान बचाई गई वहीं मामले की सूचना मिलते ही दोराहा पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच कर रही है