70 फुट की सड़क शाम को हो जाती है 15 फुट की 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

70 फुट की सड़क शाम को हो जाती है 15 फुट की

Rehdi फड़ी वालों द्वारा शहर में खड़ी होती है ट्रैफिक की समस्या

पुलिस कई बार कर चुकी है चालान फिर भी लगा लेते हैं रेहड़ियों

दोराहा लुधियाना 28 मार्च  ( प्रीति वर्मा )

दोराहा शहर का मुख्य बाजार जो की सुबह देखने पर बहुत खूबसूरत लगता है क्योंकि रेलवे रोड की करीब 70 फुट चौड़ी सड़क इस खूबसूरती में चार चांद लगाती है वही जैसे-जैसे दिन बढ़ता जाता है इस सड़क की चढ़ाई अपने आप घटने लगती है पहले इस सड़क पर गाड़ियों खड़ी होती है जिससे इसकी चौड़ाई आधी रह जाती है फिर दिन ढलते ही बेअंत सिंह चौक से मधु मंगट गली तक लगी स्ट्रीट फूड की रेहड़ियों इस सड़क को घटाने में अपनी भूमिका अदा करती है इन रेहड़ियों पर खाने-पीने के शौकीन लोगों का तांता लग जाता है जिसके चलते देखते ही देखते यह 70 फुट चौड़ी सड़क से पैदल चलकर गुजरना भी मुश्किल हो जाता है और इन रेहड़ियों के चलते शाम से लेकर रात तक इस सड़क पर ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है और जाम लगा रहता है जिसके संबंध में स्थानीय दुकानदारों द्वारा पुलिस प्रशासन और नगर कौंसिल को सूचना कई बार दी गई जिनके द्वारा करवाई तो की जाती है परंतु यह रेहड़ी फड़ी वाले फिर से अपने दुकान सजा लेते हैं जिसके चलते यह ट्रैफिक की समस्या लगातार बनी हुई है

क्या कहना है एस एच ओ दोराहा आकाश दत्त का

इस मौके बातचीत करते हुए एस एच ओ आकाश दत्त ने बताया कि ट्रैफिक को दुरुस्त करने के लिए पुलिस द्वारा इन लोगों के चालान काटे जाते हैं और रेहड़ियों हटाई जाती हैं परंतु यह लोग फिर लगा लेते हैं उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल अधिकारियों के साथ मिलकर ट्रैफिक की समस्या पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जल्दी ही ट्रैफिक को दुरुस्त किया जाएगा और शहर में ट्रैफिक की समस्या को कम किया जा

एगा

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें