दोराहा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को काबू कर 260 ग्राम हेरोइन बरामद की 
दोराहा लुधियाना 28 मार्च ( प्रीति वर्मा )
दोराहा पुलिस ने दक्षिणी बाइपास रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को काबू कर तलाशी के दौरान उसे 260 ग्राम हेरोइन बरामद की इस संबंध में जानकारी देते हुए हुए डीएसपी पायल जसविंदर सिंह खैरा ने बताया की दोराहा पुलिस द्वारा दक्षिणी बायपास रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के नजदीक नाकाबंदी कर शकी पुरुषों और वाहनों की जांच की जा रही थी तो पुलिस को एक मोटरसाइकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया जिस पर पुलिस पार्टी को शक हुआ और पुलिस पार्टी द्वारा उसे रोककर तलाशी के दौरान उस से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं वहीं आरोपी की पहचान संतोख सिंह निवासी गांव मानिए बाल थाना मुल्लापुर दाखा के रूप में हुई