दोराहा में सफाई कर्मचारियों ने बरनाला घटना के विरोध में फूंके पुतले, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा; दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
शहर की वाटर सप्लाई की बंद शहर मैं पानी की किल्लत से हाहाकार
दोराहा लुधियाना 24 जुलाई ( प्रीति वर्मा )
बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में दोराहा के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को पंजाब सरकार और संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बाजार मैं रोष मुझरा करते हुए बेअंत सिंह चौक में पुतले फूंके और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर सफाई कर्मचारी नेता रॉकी सहोता ने कहा कि बरनाला में अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यदि इस घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो सफाई कर्मचारी अपना आंदोलन और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
रॉकी सहोता ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की लड़ाई आम जनता से नहीं, बल्कि सरकार से है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है और विरोध को दबाने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों पर अत्याचार जारी रहा तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एक विवादित बयान भी दिया कि भविष्य में “टट्टी बम” जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर विरोध किया जा सकता है।
अन्य कर्मचारी नेता राहुल बडलना और पूनम देवी ने भी बरनाला में महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार से मांग की कि बरनाला घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए तथा सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए।