शहर में कुछ कबाड़ खरीदने वालों द्वारा कबाड़ की आड़ में चलाया जा रहा है गोरख धंधा 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहर में कुछ कबाड़ खरीदने वालों द्वारा कबाड़ की आड़ में चलाया जा रहा है गोरख धंधा

शहर में हो रही छोटी मोटी चोरियों के माल की खरीदारी करते हैं यह कबाड़ खरीदने वाले

छोटी चोरी होने के चलते नहीं लिखवाते लोग पुलिस को शिकायत

दोराहा शहर में यहां नशेड़ी लोगों द्वारा आए दिन नशे की पूर्ति के लिए गली मोहल्लों में खड़े साइकिल, गटर के ढक्कन बंद पड़े मकान में से बिजली फिटिंग की तारे उनकी ग्रिल अन्य छोटा घरेलू सामान चुराया जा रहा है और जिसकी लोगों द्वारा पुलिस को शिकायत भी नहीं की जाती वही यह घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं बता दें के द्वारा इलाके में दिनभर नशेड़ी घूमते नजर आते हैं और वह लोग अपनी नशे की लत के चलते जो चीज उनके हाथ में लगती है वह चुरा कर ले जाते हैं जिसकी लोगों द्वारा शिकायत न करने के चलते यह लोग लगातार इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं

सवाल यह उठता है कि उनके द्वारा चुराई यह छोटी-छोटी चीजों की खरीदारी कौन करता है

आपको बता दे की कुछ सालों में ही दोराहा शहर में कबाड़ खरीदने वालों की संख्या बहुत बढ़ गई है और कई मामलों में कबाड़ खरीदने वालों का नाम सामने आने के बावजूद भी इन कबाड़ खरीदने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती और यह बार-बार बच जाते हैं

यहां यह बात वर्णन योग है की अक्सर पुलिस द्वारा चोर को तो काबू कर लिया जाता है पर इस बात की गहराई तक नहीं जाया जाता कि इसे यह चुराया हुआ सामान खरीदना कौन है अब सवाल उठता है की कबाड़ की आड़ में चोरी के सामान की खरीदारी करने वाले इन कबाड़ियों पर प्रशासन कब सख्त होगा

 

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें