
दोराहा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नौजवानों को शक के आधार पर काबू कर उनकी तलाशी के दौरान उनसे 20 ग्राम सफेद नशीला पाउडर बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एस एच ओ राव वरिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई सतपाल सिंह काली माता मंदिर के पास पहुंचे तो उन्हें सामने से एक मोटरसाइकिल नंबर पीबी 10 ez 0968 जिस पर 3 नौजवान सवार थे आता हुआ दिखाई दिया जिन्हें शक के आधार पर रोककर तलाशी के दौरान पुलिस ने उनसे 20 ग्राम सफेद नशीला पाउडर बरामद किया पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू कर मामला दर्ज कर लिया वहीं आरोपियों की पहचान अमनदीप पुत्र सिंगार सिंह, रहमान खान पुत्र मोहम्मद मुल्तान निवासी दोराहा व गुरजीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव रामपुर के रूप में हुई