युद्ध नशों के विरुद्ध लड़ी तहत पायल में चला पीला पंजा मौके पर पहुंचे एसएसपी खन्ना

मोहल्ला निवासियों ने कार्रवाई को बताया धक्के शाही पुलिस पर लगाए दोष नशा पीने वालों पर कार्रवाई कर की जा रही है खानापूर्ति
दोराहा लुधियाना 19 मार्च
आज दोराहा के साथ लगते पायल में टंडन मोहल्ले में पुलिस द्वारा नशा तस्कर के घर पर नगर कौंसिल के सहयोग से चलाया पीला पंजा इस मौके मुख्य रूप से एसपी खन्ना ज्योति यादव उपस्थित हुए
प्राप्त जानकारी के अनुसार पायल के टंडन मोहल्ले में रहने वाले मनीष टंडन के घर पर पुलिस द्वारा पीला पंजा चलाया गया वहीं मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीष टंडन पर एनडीपीसी एक्ट के 7 मामले दर्ज हैं जिसके चलते विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है वहीं इस मौके पर भारी पुलिस बल उपस्थित रहा
वहीं विभाग की कारगुजारी पर मोहल्ला निवासियों ने खड़े किए सवाल पुश्तैनी घर पर कार्रवाई कर की जा रही है खानापूर्ति
बता दे कि मोहल्ले में पीला पंजा चलने के बाद परिवार के साथ मोहल्ला निवासियों का दर्द छलका मोहल्ला निवासी फ्रूट की रेहड़ी लगाने वाले मंगू ने पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह लड़का गलत था परंतु जिस मकान में बह रह रहे हैं विभाग द्वारा उसे पर पीला पंजा चलाया गया वह मकान उनका पुश्तैनी मकान है उन्होंने पुलिस की कारगुजारी पर सवाल उठाते हुए कहा के पुलिस द्वारा छोटे नशा तस्करों व नशा करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है और बड़े नशा तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही उन्होंने कहा के विभाग द्वारा छोटे नशा तस्करों पर कार्रवाई करके खाना पूर्ति की जा रही है
क्या कहना है एसएसपी खन्ना ज्योति यादव का
जब मौके पर उपस्थित एसएस पी खन्ना ज्योति यादव से बात की तो उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जांच के उपरांत कार्रवाई की गई है वहीं जेल में बंद करोड़ के मालिक नशा तस्कर गुरदीप रानो के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उसकी प्रॉपर्टी 2021 में अटैच की गई है और जैसे ही आगे की कार्रवाई के निर्देश आएंगे तो उनके द्वारा कार्रवाई की जाएगी इस मौके बातचीत करते हुए एसएसपी ने नशा तस्करों को चेतावनी दी के या तो वह लोग पंजाब छोड़ दे नहीं तो किसी को बक्सा नहीं जाएगा
फोटो मैं नशा तस्कर के घर पे पीला पंजा चलते हुए