दोराहा नगर कौंसिल ने बाजार में की बड़ी कार्रवाई रेहड़ी फड़ी व दुकानों के आगे से सामान उठाया

दोराहा लुधियाना 24 अप्रैल
आज दोराहा नगर कौंसिल द्वारा मुख्य बाजार रेलवे रोड से रेहड़ी फड़ी व दुकानों के आगे से सामान उठाया इस मौके नगर कौंसिल अधिकारियों और कर्मचारियों के दस्ते ने दुकानदारों की दुकानों के आगे सामान रख के किए कब्जों से उनका सामान उठाकर जप्त कर लिया वहीं रोड पर लगी रेहड़ियों को भी उठा लिया गया वहीं मौके पर उपस्थित दोराहा नगर कौंसिल के कार्य सादक अधिकारी हरनरेंद्र सिंह शेरगिल ने बातचीत करते हुए बताया कि दोराहा शहर के मुख्य बाजार में दुकानदारों और रेडी-फड़ी वालों द्वारा बहुत नाजायज कब्जे किए हुए हैं जिनके चलते शहर में लगातार ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है जिसके संबंध पर समय-समय दुकानदारों और रेडी-फड़ी वालों को हिदायत दी जाती रही हैं परंतु उनके द्वारा विभाग की बातों को अनसुना किया जा रहा था और शहर में लगातार ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही थी जिसकी आम लोगों द्वारा शिकायत की जा रही थी जिस पर विभाग द्वारा आज सख्ती दिखाते हुए रेडी-फड़ी वालों और दुकानदारों का सामान जप्त किया गया उन्होंने कहा कि रेडी फड़ी वालों को एक अलग से जगह दी जा रही है यहां पर वह लोग अपनी रेडी और फड़ी लगाकर अपना कारोबार कर सकते हैं इस मौके हर नरेंद्र सिंह शेरगिल ने कहा कि अब यह कार्रवाई लगातार होती रहेगी जब तक शहर का यातायात दुरुस्त न हो जाए उन्होंने वहीं दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि वह अपनी दुकानों के आगे से सामान रख कर कब्जे हटा लें नहीं तो नगर कौंसिल द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं नगर कौंसिल की कार्रवाई से शहर में अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोग अपना सामान समेटने में जुट गए वहीं स्थानीय लोगों ने नगर कौंसिल की कारगुज़ारी की तारीफ करी
फोटो मैं सामान उठते अधिकारी