गांव राजगढ़ में प्रशासन द्वारा जमीन पर कब्जा करने का मामला गर्माया
मौके पर उपस्थित रहा भारी पुलिस बल और प्रशासनिक उच्च अधिकारी
दोराहा लुधियाना 12 मई
दोराहा के साथ लगते गांव राजगढ़ में केंद्र सरकार द्वारा भारत माला प्रोजेक्ट तहत रोड निकल जा रही है जिसे के लुधियाना बाईपास भी कहा जा रहा है और यह दिल्ली कटरा हाइवे जिसे सदन बाईपास कहा जाता है का पहला गांव है यहां पर प्रशासन द्वारा करीब 2:15 किलोमीटर जिसे करीब 27 एकड़ जगह आती है पर कब्जा किया जा रहा है जिसमें जिन लोगों के पास जमीन के मालिकी हक हैं सरकार द्वारा उन्हें पैसे दिए जा रहे हैं और वहीं सरकारी जमीन का आज कब्जा लिया गया आज जैसे ही एसडीएम पायल प्रदीप बैंस और पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे तो लोगों द्वारा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया वहीं प्रशासन द्वारा आज मौके पर एक्वायर जमीन का कब्जा ले लिया गया इस मौके बातचीत करते हुए गांव वासी नरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस और प्रशासन गरीब किसानों के साथ धक्का कर रही है जो की उचित नहीं है वही जब एक किसान के खेतों में कब्जा लेने के लिए जेसीबी मशीन उतर जाने लगी तो किसान ने मशीन को टायर को जकड़ कर पकड़ लिया और विरोध लिया इस मौके पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके व गांव निवासियों के सहयोग से उसे हटाया
क्या कहना एसडीएम पायल प्रदीप बैंस का
वहीं मौके पर उपस्थित एसडीएम पायल प्रदीप बैंस से जब इस मामले के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई हाई कोर्ट के दिशा निर्देश पर की गई है क्योंकि एन ए एच आइ द्वारा इस कब्जे को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया गया था उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास जमीन के मालिकी हक थे सरकार द्वारा उन्हें पैसे दे दिए गए हैं वह जो जमीन सरकार की है आज उसका कब्जा लिया गया है
फोटो मैं कब्जा लेते अधिकारी
विरोध करते गांव निवासी