दोराहा मैं पुलिस ने चल रहे जुए के अड़े पर की छापा मारी कई काबू, होटल मालिक सहित करीब 3 दर्जन लोगों पर मामला दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा मैं पुलिस ने चल रहे जुए के अड़े पर की छापा मारी कई काबू, होटल मालिक सहित करीब 3 दर्जन लोगों पर मामला दर्ज

दोराहा लुधियाना 13 मई

दोराहा पुलिस ने 3 जे होटल में चल रहे जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रेड के दौरान लुधियाना और जालंधर के कई कारोबारियों सहित 32 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस केस में होटल मालिक खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। दोराहा थाना में दर्ज एफआईआर में गैंबलिंग एक्ट के अलावा गैर जमानती धाराएं भी लगाई गई हैं। इन पर धोखाधड़ी का भी आरोप है कि ये लोग पैसे दोगुना तिगुना करने का लालच देकर जुआ खेलने के लिए उकसाते थे। जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित फर्स्ट एड पोस्ट दोराहा के पास मौजूद थी तो खास मुखबिर की सूचना पर जीटी रोड स्थित एक होटल के बैंकुट हाल में रेड की गई। वहां 32 जुआरिए पकड़े गए। इनके कब्जे से 11 लाख 95 हजार रुपए बरामद किए गए। वे ताश के साथ जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने होटल मालिक वरिंदरजीत सिंह को भी नामजद किया है।

 

पकड़े गए आरोपी लुधियाना, बठिंडा, अबोहर, जलालाबाद, जालंधर निवासी

 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान वरिंदर बेदी सन्नी निवासी शिवपुरी (लुधियाना), सुरजीत सिंह पम्मा निवासी पुरानी चुंगी मोहल्ला बाबा थान सिंह लुधियाना, हरमीत सिंह रिप्सी निवासी पवित्र नगर, हैबोवाल कलां, सतीश कुमार एसके निवासी गणपति बिहार नजदीक बाबा बालक नाथ मंदिर जमालपुर, सुनील कुमार बिट्टू निवासी गोशाला रोड लुधियाना, हरसिमरन सिंह रौकी निवासी जोशी नगर लुधियाना, हरकीरत सिंह सोनू निवासी सुभाष बजाज लुधियाना, साहिल भाटिया निवासी जोशी नगर हैबोवाल कलां, विवेक कुमार उर्फ मन्नू झंग निवासी न्यू माडल टाउन कोचर मार्केट लुधियाना, साहिल आहुजा मन्नू निवासी जवाहर नगर कैंप लुधियाना, जग्गा सिंह निवासी चुपकी (डेहलों), विक्की पाहवा निवासी बड़ी पोहड़ी अबोहर, चांद कुमार नवासी स्लेम टाबरी न्यू जनकपुरी लुधियाना, संदीप कुमार बब्बू निवासी सी-627 मोहल्ला राजपूतां वाला जलालाबाद, हैनरी कुमार निवासी शिमलापुरी, परमजीत कुमार पम्मा निवासी हरगोबिंद नगर लुधियाना, अमित कुमार निवासी गोबिंद नगर लुधियाना, अश्वनी कुमार आशु निवासी शहीद भगत सिंह नगर पक्खोवाल रोड लुधियाना, कमल कुमार भोला निवासी कृष्णा मार्केट बीबी वाला रोड बठिंडा, सुच्चा सिंह निवासी कालिया फार्म फेस-2 जालंधर, हरमिंदरपाल सिंह सैबी निवासी जीएन-83 न्यू गोपाल नगर जालंधर, संदीप कुमार टिंकू निवासी मिठ्ठा बाजार जालंधर, अरुण शर्मा गगन निवासी बस्ती शेख जालंधर, दीपक कुमार लाल निवासी गोपाल नगर जालंधर, सुनील कुमार काका निवासी सुभाष नगर बस्ती जोधेवाल, हरी राम निवासी ताजपुर रोड लुधियाना, सिद्धार्थ उर्फ इंदी उर्फ सैम, सूजल मेहरा निवासी चीमा कालोनी समराला चौक लुधियाना, गुरप्रीत सिंह शैंटी निवासी सरपंच कालोनी जमालपुर, दविंदर कुमार दीपू निवासी रेलवे रोड आदमपुर, नैकल निवासी हैबोवाल कलां, बलदेव कृष्ण बिंदी निवासी मोहल्ला फतेहगंज लुधियाना के तौर पर हुई।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें