ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल का सी. बी एस. ई. बोर्ड का परिणाम रहा शानदार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल का सी. बी एस. ई. बोर्ड का परिणाम रहा शानदार

दोराहा लुधियाना 14 मई

 

उत्कृष्ट शिक्षा और खेल सुविधाओं के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध संस्थान ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल ने उपलब्धियों की श्रृंखला में एक बड़ी छलांग लगाई है। कल सी. बी एस. ई. बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणामों में ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल, पायल का परिणाम काफी प्रभावशाली रहा। 10वीं के विद्यार्थियों में जगदीप सिंह ग्रेवाल ने 95, सिदकप्रीत कौर ने 93, प्रांतिकां ने 92.7, अनुरीत कौर ने 91.8 तथा जाह्नवी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावा करीब ग्यारह विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। इन परिणामों के दौरान स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने गणित में 98 अंक, पंजाबी में 98 अंक, हिंदी व आईटी में 97 अंक, सामाजिक अध्ययन में 94 अंक तथा विज्ञान व अंग्रेजी में 95 अंक प्राप्त कर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया। इसी प्रकार 12वीं कक्षा में विज्ञान, वाणिज्य और कला समूह का परिणाम भी काफी प्रभावशाली रहा।

वाणिज्य समूह की हुसनप्रीत कौर ने 92.4 अंक तथा विज्ञान समूह के बरकत सिंह चीमा ने 91.8 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा दमनजोत कौर और गुरवीर कौर ने संगीत में 100 अंक, जैस्मीन कौर ने अंग्रेजी में 96 अंक तथा अन्य विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र में 96, बिजनेस स्टडीज में 96, रसायन विज्ञान में 95, गणित और भौतिकी में क्रमशः 93 और 92 अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर स्कूल के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार किरणप्रीत सिंह धालीवाल और प्रिंसिपल विजय कपूर ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और सभी मेहनती अध्यापकों को बधाई दी और बच्चों को भविष्य में और अधिक ऊंचाइयां हासिल करने का आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है कि स्कूल में सभी स्ट्रीम – मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स, आर्ट्स – के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी एवं मेहनती अध्यापकों के साथ तैयारी करवाई जाती है।

 

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें