दिलप्रीत ने मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज करवाकर मकसूदडा स्कूल का नाम रोशन किया 
दिलप्रीत दिल का डॉक्टर बनना चाहती है।
दोराहा लुधियाना 17 मई मुदित मोहिंदरा
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के नतीजों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मकसूदडा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया तथा स्कूल की छात्रा दिलप्रीत कौर पुत्री श्री हरप्रीत सिंह माता श्री राजवंत कौर निवासी मकसूदडा ने 633/650 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में 117वें नंबर पर अपना नाम दर्ज करवाया। छात्रा दिलप्रीत कौर ने बातचीत के दौरान बताया कि वह हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहती है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के शुरूआती दिनों में उन्होंने लगातार पढ़ना शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस मुकाम को हासिल करने में उनकी मां और पिता ने उनकी काफी मदद की। उन्होंने बताया कि उनकी मां घरेलू काम करती हैं और पिता बढ़ईगीरी का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें किताबें पढ़ने का शौक है। इस मौके स्कूल प्रिंसिपल वरिंदर सिंह दोराहा ने सभी स्टाफ, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस परिणाम का श्रेय सरकारी स्कूल मकसूदडा के मेहनती टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को जाता है, जो बच्चों से कड़ी मेहनत करवाते हैं। गुरप्रीत सिंह खटड़ा ने कहा कि इस स्कूल का परिणाम हर साल बहुत अच्छा रहता है। यही कारण है कि मकसूदडा स्कूल ने क्षेत्र में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। इस अवसर पर स्कूल लेक्चरर अमरीक सिंह, गुरप्रीत सिंह खटरा, हरिंदर कौर, गुरजोत सिंह, हरप्रीत कौर दोराहा, मनजिंदर कौर, रुपिंदर कौर, रमनदीप कौर, हरजीत कौर खटड़ा, हरप्रीत कौर साइंस मिस्ट्रेस, पलविंदर कौर पायल, जसवीर कौर, मीनू भगत, जंग सिंह, गुरमेल सिंह, गुरप्रीत सिंह, आशा रानी और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।