माऊँट इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने ब्लॉक लेवलस्तरीय स्कूल खेल अंडर-11 प्राइमरी कराटे टूर्नामेंट में बिखेरा जलवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माऊँट इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने ब्लॉक लेवलस्तरीय स्कूल खेल अंडर-11 प्राइमरी कराटे टूर्नामेंट में बिखेरा जलवा

दोराहा लुधियाना 31 अक्टूबर ( प्रीति वर्मा )

माऊँट इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली युवा कराटे काओं ने ब्लॉक लेवल स्कूल खेल अंडर-11 प्राइमरी कराटे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 6 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।

स्वर्ण पदक विजेताओं में याहना गर्ग, मान्या गर्ग, जसनूर कौर, रुद्र रावत, और नवजोत सिंह शामिल हैं, जिन्हें अब डिस्ट्रिक्ट लेवल टूर्नामेंट में स्कूल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इन विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी कठोर परिश्रम, समर्पण और कराटे के प्रति उनके जुनून का प्रतीक है।

माऊँट इंटरनेशनल स्कूल सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता है। हमें उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है और हमें पूर्ण विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें