हेवनली पैलेस दोराहा में बने हेवनली एंजेल बाल घर से भागी तीन नाबालिग लड़कियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हेवनली पैलेस दोराहा में बने हेवनली एंजेल बाल घर से भागी तीन नाबालिग लड़कियां

पुलिस ने किया मामला दर्ज , पहले भी हुए हैं ऐसे मामले

दोराहा लुधियाना 7 नवंबर

दोराहा में बने हवेली पैलेस में स्थित हेवनली एंजेल बाल घर से तीन नाबालिग लड़कियां फरार हो गई इसके संबंध में पुलिस द्वारा केयरटेकर के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी

पुलिस से मिली जानकारी के एस एच ओ आकाश दत्त ने बताया कि गुरविंदर कौर पत्नी गुरजीत सिंह निवासी गांव इसडु ने पुलिस को बयान दिया कि वह हवेली पैलेस में बने हेवनली एंजेल बाल घर में बतौर केयरटेकर तैनात है और बाल घर में बच्चों के खाने पीने और रहने व अन्य जरूरत का पूरा ध्यान रखने की ड्यूटी करती है वही गुरविंदर कौर ने बताया कि हेवनली एंजेल बाल घर में सिर्फ 18 वर्ष तक की उम्र के जरूरतमंद अनाथ और बेसहारा बच्चों को रखा जाता है वहीं पुलिस को दिए बयान में गुरविंदर कौर ने बताया कि वह कोरिडोर मैं बैठी थी एक नाबालिग लड़की हेवनली एंजेल बाल घर के होस्टल के खुले गेट से मुझे देख कर वापिस बाथरूम की तरफ दौड़ के छुपने लगी जिसे मैंने शक होने पर पकड़ लिया और पूछा तो उस ने मुझे बताया कि 3 लड़कियां बाल घर की दीवार फांद कर कहीं चली गई है जिस के सम्बन्ध मैं उन लड़कियों के परिवार के साथ भी बातचीत करी पर उन का कोई पता नहीं चला वहीं पुलिस द्वारा गुरविंदर कौर के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया वही इस संबंध में दोराहा थाना के एस एच ओ आकाश दत्त से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर बच्चियों को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं वहीं यह बात बताने जिगर है कि इससे पहले भी यहां से लड़कियां भगाने के मामले सामने आ चुके हैं

क्यों भागती हैं लड़कियां

हवेली एंजेल से लड़कियां भगाने के लगातार मामले एक सवाल खड़ा कर रहे हैं क्योंकि इतनी बड़ी संस्था जब निष्काम सेवा करते हुए काम कर रही है तो वहां पर रुके हुए बच्चे जां बच्चियों वहां क्यों नहीं रहना चाहते और वह इतने बड़े आदरे से भागने में कैसे कामयाब हो जाते हैं यह सभी सवाल सुरक्षा नियमों के ऊपर सवाल खड़े कर रहे

हैं

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें