अंतर-जिला राज्य स्तरीय खो-खो में पीएम श्री सरकारी हाई स्कूल बेगोवाल का उत्कृष्ट प्रदर्शन
दोराहा लुधियाना 18 नवंबर ( प्रीति वर्मा )
69वें अंतर-जिला स्कूल गेम्स अंडर-19 लड़के
पीएम श्री सरकारी हाई स्कूल बेगोवाल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा इस मौके जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापिका श्रीमती बलजीत कौर जी ने बताया कि होशियारपुर में आयोजित अंडर-19 खो-खो लड़कों के अंतर-जिला स्कूल गेम्स में स्कूल के तीन खिलाड़ियों हरमनजीत सिंह, मनीष कुमार, रोहित कुमार ने लुधियाना जिले से भाग लिया और दूसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाध्यापिका और सभी स्टाफ सदस्यों, एसएमसी समिति और गाँव के गणमान्य लोगों ने डीपीई पुष्पिंदर कौर जी की कड़ी मेहनत और बच्चों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।