दोराहा की गली मोहल्ले में बने होटल को नगर कौंसिल अधिकारियों ने किया नोटिस जारी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा की गली मोहल्ले में बने होटल को नगर कौंसिल अधिकारियों ने किया नोटिस जारी

दोराहा लुधियाना 2 दिसंबर  ( प्रीति वर्मा )

आज दोराहा में गली मोहल्ले में बने होटल पर सख्ती करते हुए दोराहा नगर कौंसिल द्वारा नोटिस जारी किए गए जिसमें इन होटल को 3 दिन का समय देकर उन्हें नक्शे व अन्य कागजात दिखाने के लिए कहा गया वही आज नगर कौंसिल की टीम द्वारा बिल्डिंग इंस्पेक्टर रमजान मोहम्मद की अगवाई में इन होटल पर जाकर नोटिस सौंप गए इस मौके बातचीत करते हुए बिल्डिंग इंस्पेक्टर रमजान मोहम्मद ने बताया की दोराहा शहर में करीब 14 बड़े छोटे होटल बने हुए हैं जिनका आज नोटिस निकाल कर तीन दिन का समय दिया गया है उन्होंने कहा कि अगर होटल मालिक द्वारा नियमानुसार कागजात, नक्शा व टैक्स पेमेंट रसीद नहीं दिखाई गई तो विभाग द्वारा इन पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी वहीं उन्होंने कहा कि नियमों की उल्लंगना करने वाले होटल को सील भी किया जाएगा यहां यह बात जिक्र योग है की दोराहा शहर कोई बहुत बड़ा व्यापारी हब नहीं है परंतु कुछ सालों में ही शहर के गली मोहल्ले में छोटे-बड़े होटल बन गए हैं जो कि नियमों की धज्जियां उड़ा अपना कारोबार धड़ल्ले से चला रहे हैं और नौजवान पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं अब देखना यह होगा कि प्रशासन गहरी नींद से कब जागेगा और इन होटल पर बनती कानूनी कार्रवाई कब की जाएगी

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें