
दोराहा लुधियाना 7 दिसंबर
दोराहा पुलिस द्वारा गांव बरमालीपुर में स्थित डेरा बाबा काला मेहर जी के स्थान में गुल्लक तोड़ पैसे चुराने वाले व्यक्ति को काबू कर मामला दर्ज किया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एस एच ओ दोराहा आकाश दत्त ने बताया कि दलजीत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव वरमालीपुर ने पुलिस को बताया कि वह डेरा बाबा काला मेहर जी के स्थान पर आया तो देख के सामने पड़ी गुल्लक का ताला टूटा हुआ था व कोई व्यक्ति ताला तोड़कर गुल्लक में पड़े पैसे चुरा कर ले गया जिस पर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की जांच के उपरांत जगरूप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव दीवाला समराला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है