दोराहा नगर कौंसिल में हाउस की हुई मीटिंग सर्वसम्मति से हुए मते पास 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा नगर कौंसिल में हाउस की हुई मीटिंग सर्वसम्मति से हुए मते पास

दोराहा लुधियाना 31 दिसंबर ( प्रीति वर्मा )

आज नगर कौंसिल दोराहा में हाउस की मीटिंग हुई जिसमें सर्वसम्मति से शहर के विकास कार्यों के संबंध में मते पास किए गए इस मौके जानकारी देते हुए दोराहा नगर कौंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू ने बताया कि मीटिंग में मते पास किए गए हैं कि शहर के मुख्य मार्ग पर पार्क बनाकर लोगों के सपुर्द किया जाए वहीं उन्होंने कूड़े के डंप के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कूड़े के डंप के इर्द गिर्द चार दिवारी की जा रही है क्योंकि इलाके के कुछ होटल और मैरिज पैलेस वालों द्वारा रात के अंधेरे में कूड़ा फेंका जाता है जिससे आम जन जीवन को परेशानी हो रही है वहीं उन्होंने बताया कि आज की मीटिंग में शहर के अन्य विकास कार्यों के लिए भी मते डाले गए जिनको सर्व समिति से मंजूरी दी गई इस मौके मीटिंग में दोराहा नगर कौंसिल के कार्य साधक अधिकारी हर नरेंद्र सिंह शेरगिल, पार्षद हरनेक सिंह नेकी,पार्षद कुलवंत सिंह कालू,पार्षद रणजीत सिंह लंबरदार, पार्षद काका बाजवा,पार्षद राजेंद्र सिंह पार्षद विपिन सेठी,पार्षद प्रिया शर्मा ,पार्षद रुचि वेक्टर व अन्य उपस्थित हुए

फोटो मैं मीटिंग करते हाउस मेंबर

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें