दोराहा पुलिस ने 144 चाइना डोर के गट्टू सहित एक को किया काबू मामला दर्ज 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा पुलिस ने 144 चाइना डोर के गट्टू सहित एक को किया काबू मामला दर्ज

दोराहा लुधियाना 3 जनवरी ( प्रीति वर्मा )

दोराहा पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर एक कार सवार को काबू कर कार की तलाशी के दौरान कार में से 144 चाइना डोर के गट्टू बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस एच ओ दोराहा आकाश दत्त ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली के शुभम नामक व्यक्ति अपनी कार में चाइना डोर भरकर दोराहा के भिन्न-भिन्न इलाकों में देने आ रहा है जिस पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी द्वारा नाकाबंदी कर कार चालक शुभम को उसकी कार सहित काबू कर लिया गया वहीं पुलिस द्वारा कार की तलाशी के दौरान उसमें से 144 चाइना डोर के गट्टू बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया वहीं पुलिस अब उन दुकानदारों की तलाश कर रही है जिन को यह व्यक्ति चाइना डोर की सप्लाई देता था वहीं आरोपी की पहचान शुभम कुमार निवासी गोबिंदगढ़ के रूप मैं हुई

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें