दोराहा के पास बरमालीपुर में गांव पल्ला की फुटबॉल टीम ने मंडियाला कलां को हरा फाइनल जीता
दोराहा लुधियाना 20 फरवरी ( प्रीति वर्मा )
दोराहा के पास बरमालीपुर गांव में बाबा मेंगल सिंह स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब की तरफ से 5 दिन का फुटबॉल एथलेटिक्स कबड्डी टूर्नामेंट करवाया गया, जिसमें इलाके और दूसरे इलाकों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जानकारी देते हुए प्रधान इंदरजीत सिंह और सरपंच करमजीत सिंह तूर ने बताया कि फुटबॉल मुकाबले में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें से फाइनल मैच मंडियाला कलां और पल्ला के बीच हुआ, जिसमें पल्ला गांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच जीत लिया। आयोजन कमेटी की तरफ से पल्ला गांव की टीम को 61000 कैश और एक कप दिया गया, जबकि दूसरे स्थान पर रही टीम मंडियाला कलां को 51000 रुपये इनाम के तौर पर दिए गए। इस मौके पर दोनों टीमों के बेस्ट खिलाड़ियों को मास्टर दलजिंदर सिंह ने साइकिल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से दविंदर सिंह प्रेसिडेंट बाबा काला मेहर साहिब स्पोर्ट्स क्लब बरमालीपुर, गगनजीत वर्मा गगन ज्वेलर, जबर जंग सिंह तूर कोऑपरेटिव सोसाइटी, जसप्रीत सिंह जस्सी, मंदीप तूर, गुगु वर्मा, जसप्रीत सिंह पंच, मास्टर दलजिंदर सिंह जगबीर सिंह जग्गा पंच, सुखपाल सिंह तूर पूर्व सरपंच, प्रेसिडेंट हरप्रीत सिंह तूर, गगनदीप सिंह कोऑपरेटिव सोसाइटी, मेहरबान तूर, जगदेव सिंह देबी जागीरदार अवतार सिंह, जागीरदार हरदम सिंह और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।