लुटेरों के सामने कृपाण लेकर डटी एनआरआई महिला वीडियो हुई वायरल महिला आई सामने बताया पूरा मामला 

दोराहा लुधियाना 21 फरवरी
दोराहा के साथ लगते गांव राजगढ़ की रहने वाली एनआरआई महिला हरजिंद कौर ने लुटेरों की लगवाई दौड़ वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल महिला ने बताई पूरी घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआरआई महिला हरजिंद कौर ने बताया कि वह 15 दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से गांव राजगढ़ पहुंची है और बीती रात वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ डेहलों में रिश्तेदारी में जा रही थी तो उन्होंने महसूस किया कि उनकी कार का कोई मोटरसाइकिल सवार पीछा कर रहे है जिस पर कार चालक हरजिंदर कौर ने मोटरसाइकिल सवार को रास्ता दे आगे निकलने के लिए जगह छोड़ी परंतु मोटरसाइकिल सवार लोग जानबूझकर कई कार के आगे और कभी पीछे हो रहे थे और अचानक उन लोगों ने कार के शीशे पर अंडे फेक जिसके चलते एकदम से कार में चीख चिल्लाहट का माहौल बन गया और मोटरसाइकिल चालक आगे जाकर रुक गए वहीं महिला ने बताया कि उनकी कार में कृपाण पड़ी थी जिसे लेकर बाहर निकली ओर लुटेरों को ललकार वही मौके पर एक अन्य कार को आता देख और महिला द्वारा तलवार लेकर ललकारने पर मोटरसाइकिल सवार लुटेरे मौके से फरार हो गए वहीं महिला के पारिवारिक सदस्य द्वारा इस मामले की पहले ही वीडियो बना ली गई थी जो के सोशल मीडिया पर वायरल हो गई वहीं महिला ने बताया कि इस मामले के संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है वही इर्द-गिर्द के इलाके और सोशल मीडिया पर एनआरआई महिला की बहादुरी की प्रशंसा की जा रही है वहीं बातचीत करते हुए एनआरआई महिला ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ेगी सरकारों पर भरोसा और सरकारों पर छोड़ना सही नहीं है