दोराहा जीटी रोड पर खड़ी बस के पीछे ट्रक ने मारी टक्कर एक गंभीर जख्मी

दोराहा लुधियाना 24 फरवरी ( प्रीति वर्मा )
आज दोराहा जीटी रोड पर 3 जे ढाबे के पास एक खड़ी बस में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसके चलते ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और ट्रक चालक उसमें बुरी तरह से फस गया जिसकी सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची व किसी तरह चालक को बाहर निकाला और सिविल हॉस्पिटल दाखिल करवाया
इस मौके जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे दोराहा जीटी रोड पर 3 जे ढाबे के पास एक खड़ी बस के पीछे एक ट्रक नंबर जी के 02 डी के 8551 ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसके चलते ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और ट्रक चालक उसमें बुरी तरह से फस गया जिसे काफी चोट लगी हुई थी पुलिस टीम द्वारा बड़ी में मशक्कत के बाद उसे बाहर निकल गया और सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया वहीं ट्रक चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई क्योंकि वह होश में नहीं था