दोराहा पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन व चोरी के  मोटरसाइकिल सहित दो को किया काबू 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन व चोरी के  मोटरसाइकिल सहित दो को किया काबू

दोराहा लुधियाना 14 अप्रैल ( प्रीति वर्मा)
दोराहा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान शक्की पुरुषों और वाहनों की जांच की जा रही थी तो पुलिस द्वारा लक्कड़ मंडी में एक मोटरसाइकिल सवार को रोकर उन के द्वारा फेंकी लिफाफी की तलाशी के दौरान उस मैं  से 6 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार कर लिया वहीं जांच में पता चला कि जो मोटरसाइकिल आरोपियों  के पास था वह भी चोरी का निकला
दोराहा थाना के एस एच ओ आकाश दत्त ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई हरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त करते हुए शक्ति पुरुषों और वाहनों की जांच कर रहे थे जैसे ही वह काली माता मंदिर लक्कड़ मंडी पहुंचे तो उन्हें  मोटरसाइकिल सवार आते दिखाई दिए जो कि पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गए और उन्होंने अपनी जेब में से एक लिफाफी निकाल कर फेंकी जिस पर पुलिस पार्टी को उन पर शक हुआ तो पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारों को काबू कर लिफाफे की तलाशी के दौरान उसमें से 6 ग्राम हीरोइन बरामद कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया वहीं पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया वहीं जांच मैं यह बात भी सामने आई कि जिस मोटरसाइकिल पर आरोपी सवार थे वह मोटरसाइकिल भी उनके द्वारा लुधियाना से चुराया हुआ था वहीं आरोपियों की पहचान सनी पुत्र काला राम निवासी मोहल्ला सुंदर नगर दोराहा व रिंकू पुत्र विजय कुमार निवासी दोराहा के रूप में हुई रिंकू पर पहले भी मामले दर्ज हैं
Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें