संत ईशर जी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, करमसर,राडा साहिब का सी बी एस सी दसवीं कक्षा परीक्षा परिणाम शानदार रहा
स्कूल छात्रा गुरसिमरन कौर ने 99 प्रतिश अंक लेकर देश मैं 6 ओर डेहलों ब्लॉक मैं पहला स्थान प्राप्त किया
दोराहा लुधियाना 16 अप्रैल ( प्रीति वर्मा )
संत बाबा अमर सिंह जी के पावन मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा क्षेत्र का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान, संत ईशर सिंह जी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, करमसर,राडा साहिब ने इस वर्ष भी दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष परीक्षा में विद्यालय के कुल 175 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए तथा विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रथम स्थान: गुरसिमरन कौर पुत्री हरप्रीत सिंह गांव मांगेवाल ने 495 अंक (99%)प्राप्त कर देश मैं 6 वें और ब्लॉक मैं 6 स्थान पर रही द्वितीय स्थान जैसमीन कौर झज्ज ने 486 अंक (97.2%)प्राप्त किए तृतीय स्थान वरलीन कौर ने 481 अंक (96.2%) प्राप्त किए कुल 31 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप विद्यालय ने एक बार पुनः स्वयं को, अभिभावकों को एवं शिक्षकों को गौरवान्वित किया है। इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य महोदय, समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों के निष्ठापूर्ण प्रयासों एवं संत बाबा जी के आशीर्वाद को जाता है। प्रधानाचार्य महोदय ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यार्थियों को निष्ठा एवं परिश्रम के साथ उच्चतर लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को शुभकामनाएँ दीं। संत बाबा अमर सिंह जी ने भी सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।