दोराहा पुलिस स्टेशन के एस एच ओ समेत कई कर्मचारियों को एस एस पी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने सम्मानित किया


दोराहा लुधियाना 23 अप्रैल ( प्रीति वर्मा )
एस एस पी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने दोराहा पुलिस स्टेशन में तैनात एस एच ओ आकाश दत्त, ASI जगजीत सिंह जग्गी, हवलदार इंदरजीत सिंह और हवलदार जशनप्रीत सिंह को सम्मानित किया। मिली जानकारी के मुताबिक, इन कर्मचारियों को यह सम्मान उनके बेहतरीन काम के लिए दिया गया। इस मौके पर SHO दोराहा आकाश दत्त को DGP डिस्क और 10,000 कैश, ASI जगजीत सिंह जग्गी को प्रशंसा पत्र और नगद राशि , हवलदार इंदरजीत सिंह और हवलदार जशनप्रीत सिंह को प्रशंसा पत्र और 10-10 हज़ार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया।