फैक्ट्री में घायल हुई महिलाओं का हाल जानने पहुंचे हलका विधायक 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फैक्ट्री में घायल हुई महिलाओं का हाल जानने पहुंचे हलका विधायक

दोराहा लुधियाना 26 अप्रैल  ( प्रीति वर्मा )

दोराहा के साथ लगते गांव बिशनपुरा में बी लाल स्टील फैक्ट्री में हुए धमाके के साथ लगी भयानक आग से गांव कद्दो और शाहपुर की 7 महिलाएं घायल हो गई थी जिनमें से दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लुधियाना के अस्पताल में रेफर कर दिया गया था वहीं अन्य पांच को दोराहा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया यहां उनका हाल-चाल पूछने के लिए हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा पहुंचे इस मौके उनके साथ दोराहा नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू भी मौजूद रहे इस मौके हलका विधायक द्वारा घायलों के साथ बातचीत के उपरांत उन्हें विश्वास दिलाया गया कि उनके इलाज भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी वहीं इस मौके उन्होंने कहा कि वह हादसे की पूरी जांच करवाएंगे और लापरवाही वर्तनी वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें