दोराहा के हेवनली पैलेस से फिर हुई लड़कियां लापता पुलिस ने किया मामला दर्ज 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा के हेवनली पैलेस से फिर हुई लड़कियां लापता पुलिस ने किया मामला दर्ज

दोराहा लुधियाना 8जुलाई ( प्रीति वर्मा )

दोराहा शहर के प्रमुख संस्था हेवनली पैलेस के हेवनली एंजेल्स चिल्ड्रन होम से दो नाबालिक लड़कियां शक्की हालत में लापता हो गई इसके संबंध में पुलिस द्वारा लड़की के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेवनली पैलेस दोराहा में बने हेवनली एंजेल्स चिल्ड्रन होम में दो नाबालिक लड़कियां 12 मई को बिना बताए कहीं चली गई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के पिता सतपाल सिंह पुत्र हेम सिंह निवासी गांव कालेवाल थाना कूम कलां जिला लुधियाना को बताया कि उसको हेवनली एंजेल चिल्ड्रन होम के स्टाफ द्वारा फोन आया जिसने बताया कि आपकी लड़की व उसके साथ एक अन्य लड़की कहीं चले गए हैं जिनकी उसके द्वारा तलाश की गई पर वह कहीं नहीं मिली वहीं पुलिस द्वारा लड़कियों के संबंध में मामला दर्ज करके गंभीरता से इस मामले की जांच कर दी वहीं हवेली पैलेस की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्यों कि यहां से लड़कियों के जाने का यह कोई मामला नहीं इस से पहले भी कई मामले सामने आये हैं

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें