दोराहा में लगाया गया खून दान कैंप और पौधों का लंगर 
दोराहा लुधियाना 12 मार्च
आज दोराहा में यूथ स्पोर्ट्स एंड इको वेलफेयर सोसाइटी द्वारा द रेड फाउंडेशन एनजीओ के सहयोग से खून दान कैंप और पौधों का लंगर लगाया गया इस मौके बातचीत करते हुए साबू सेठी ने बताया कि यह खून दान कैंप थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए लगाया गया है क्योंकि इन बच्चों को हर 15 दिन के बाद खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है इस मौके साबू सेठी ने बताया कि इस मौके कैंप का आयोजन डीएमसी हॉस्पिटल लुधियाना की टीम द्वारा किया गया ओर मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन द्वारा भी सहयोग दिया गया उन्होंने बताया कि इस कैंप मैं करीब डेढ़ सौ लोगों ने रक्तदान किया इस मौके कैंप में मुख्य रूप से दोराहा कौंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू ,गुरजिंदर शुक्ला, एसपी शुक्ला ,विक्की वैक्टर विष्णु दत्त शर्मा ,बलविंदर सोनी ,गुरप्रीत सिंह हेमू, दीपक जगमोहन, गिन्नी कपूर, इशू व अन्य उपस्थित हुए
फ़ोटो मैं रक्त दान के उपरांत पौधे भेंट करते हुए