पीने वाले पानी की सप्लाई बंद होने से शहर में मचा हाहाकार, नगर कौंसिल द्वारा टैंकर के साथ घरों तक पानी पहुंचाने का किया जा रहा है प्रयास 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीने वाले पानी की सप्लाई बंद होने से शहर में मचा हाहाकार, नगर कौंसिल द्वारा टैंकर के साथ घरों तक पानी पहुंचाने का किया जा रहा है प्रयास 

दोराहा लुधियाना 3 मई
दोराहा में पिछले तीन दिन से  पीने वाले पानी की सप्लाई बंद होने से शहर मैं हाहाकार मचा गया है लोग पानी लेने के लिए जगह-जगह भटक रहे हैं वही नगर कौंसिल द्वारा लोगों के घरों तक टैंकर से पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है परंतु वह पूरा नहीं पड़ रहा वहीं पानी की किल्लत के चलते आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है
क्यों आई पानी की किल्लत
बता दें की दोराहा शहर में करीब 40 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं और नगर कौंसिल द्वारा इनको तीन हिस्सों में बांट कर तीन मोटर लगा लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जा रहा था वहीं एक तरफ की मोटर खराब होने के चलता है यह समस्या खड़ी हो गई और लोगों के घर तक पानी की सप्लाई बंद हो गई जिसके चलते आम जन जीवन प्रभावित हो गया
क्या कहना है दोराहा नगर कौंसिल के सेंट्री सुपरिंटेंडेंट विष्णु दत्त शर्मा का
जब इस मामले के संबंध में दोराहा नगर कौंसिल के सेंट्री सुपरिंटेंडेंट विष्णु दत्त शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मोटर के खराब होने के चलते पानी की समस्या आई है परंतु विभाग द्वारा लोगों के घरों तक टैंकर से पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है इस मौके उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा मोटर को दुरुस्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं परंतु फिर भी लोगों तक पानी की निरंतर सप्लाई पहुंचने में 2 से 3 दिन लग जाएंगे वहीं उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की
फोटो मैं विष्णु दत्त शर्मा
नगर काउंसिल का टैंकर लोगों के घरों तक पानी पहुंचते हुए
Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें