झाड़ियों से मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, ग्राउंड में खेलने पहुंचे युवकों ने देखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झाड़ियों से मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, ग्राउंड में खेलने पहुंचे युवकों ने देखा

दोराहा लुधियाना 4 जून

दोराहा में रामगढ़िया भवन के पास झाड़ियों से एक शव बरामद हुआ। पास से एक स्कूटी भी मिली। यह शव एक फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड का है। मृतक की पहचान गांव लंडा के रहने वाले रंजीत सिंह के तौर पर हुई जोकि कद्दों गांव में एक फैक्ट्री में काम करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि पुलिस को ग्राउंड में खेलने पहुंचे युवकों ने सूचना दी थी कि वहां किसी का शव पड़ा है। मौके पर देखा तो मृतक के सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहनी थी। उसकी पहचान कराने के बाद पता चला कि रंजीत सिंह कद्दों फैक्ट्री में काम करता था। लेकिन रंजीत सिंह झाड़ियों में कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई ? यह जांच का विषय है। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस आसपास लगे कैमरे और रंजीत सिंह के मोबाइल की काल डिटेल खंगाल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही सुराग मिल जाएंगे। दूसरी तरफ परिवार के लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। जैसे तथ्य सामने आएंगे वैसी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें