दोराहा में नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा , आरोपी पर है 6 मामले दर्ज 
दोराहा लुधियाना 3 जनवरी
आज दोराहा में युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम तहत पुलिस द्वारा नशा तस्कर धर्मवीर सिंह के घर पर पीला पंजा चलाया गया और घर का एक हिस्सा गिरा दिया गया वहीं इस मौके जानकारी देते हुए एसपी खन्ना हरपिंदर कौर ने बताया कि आरोपी को दोराहा पुलिस द्वारा 13 सितंबर 2025 को 150 ग्राम हीरोइन और 500 ग्राम आइस बरामद कर गिरफ्तार किया गया था और आरोपी पर कुल 6 मामले दर्ज हैं और आरोपी अभी तक जेल में है जिस के सम्बन्ध मैं पुलिस विभाग द्वारा दोराहा नगर कौंसिल को भी लिखा गया जिस पर आज पुलिस द्वारा नगर कौंसिल अधिकारी व कर्मचारियों को साथ लेकर आरोपी के घर पर पीला पंजाब चलाया गया वहीं मौके पर उपस्थित दोराहा नगर कौंसिल के कार्य साधक अधिकारी हर नरेंद्र सिंह शेरगिल के साथ जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आरोपी को कई नोटिस निकले गए परंतु कोई जवाब नहीं है जिसके चलते आज पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर कार्रवाई की गई है इस मौके डीएसपी पायल , एस एच ओ दोराहा आकाश दत्त व अन्य पुलिस अधिकारी के साथ साथ नगर कौंसिल अधिकारी उपस्थित हुए