दोराहा में नगर कौंसिल अधिकारियों ने रेहड़ी फड़ी वालों की लगवाई दौड़ 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा में नगर कौंसिल अधिकारियों ने रेहड़ी फड़ी वालों की लगवाई दौड़

दोराहा लुधियाना 7 जनवरी ( प्रीति वर्मा )

आज दोराहा नगर कौंसिल अधिकारी कर्मचारियों सहित दोराहा के मुख्य बाजार रेलवे रोड और बेअंत सिंह चौक में पहुंचे इस मौके अधिकारियों द्वारा नाजायज कब्जा करके खड़े हुए रेहड़ी फड़ी वाले व अन्य को चेतावनी दी और समान हटवा कर रास्ता खुलवाया गया वहीं विभाग के बाजार में दविश देने की सूचना रेहड़ी फड़ी वालों को पहले ही मिल गई थी जिसके चलते वह अपनी रेहड़ी फड़ी लेकर भागते नजर आए और मिनटों मैं ही बाजार मैं से रेहड़ी वाले गायब हो गए इस मौके सेंट्री इंस्पेक्टर अश्वनी शर्मा ने बताया कि लंबे समय से लोगों की शिकायतें मिल रही थी जिसके चलते आज विभाग द्वारा इन नाजायज कब्जाधारियों को चेतावनी दी जा रही है उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल द्वारा रेहड़ी फड़ी लगाने के लिए पर्याप्त जगह दी जा रही है परंतु या रेहड़ी फड़ी वाले बाजार में अपनी रेहड़ियों खड़ी कर ट्रैफिक की समस्या को बढ़ावा दे रहे हैं वहीं अधिकारियों ने दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि जिन दुकानदारों की दुकानों के आगे रेहड़ी फड़ी लगी होगी उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई होगी एक तरफ विभाग द्वारा कार्रवाई की बात कही जा रही है दूसरी तरफ विभाग के दस्ते के बाजार में पहुंचने से पहले इन रेहड़ी फड़ी वालों को उनके आने की सूचना मिल जाती है जिससे विभाग की कारगुजारी पर सवाल उठ रहे हैं अब आने वाले समय में देखा जाएगा की विभाग शहर की ट्रैफिक की समस्या को कब तक हल करता है

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें