दोराहा में सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ , दो काबू एस एच ओ आकाश दत्त बाल बाल बचा सीने में लगी गोली बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई जान
दोराहा लुधियाना 19 जनवरी ( प्रीति वर्मा )
)
आज दोराहा में जीटी रोड से छावनी रोड पर जाती सड़क पर सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई पहले तो बदमाशों ने अपनी कार से पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी और बाद में पुलिस की टीम पर गोलियां चला दी जिसमें से दो गोलियां पुलिस की गाड़ी में ओर एक गोली एस एच ओ दोराहा आकाश दत्त के सीने पर लगी गनीमत रहा कि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी जिसके चलते उनका बचाव हो गया वही मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंचे वह उसे इलाके को सील कर दिया गया
इस मौके जानकारी देते हुए एसपी पवनजीत चौधरी ने बताया कि दोराहा थाना में आरोपी हरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ मामला नंबर 57/25 दर्ज हुई थी जिसके संबंध में पुलिस को इसकी तलाश थी जिसके बारे में दोराहा थाना के एस एच ओ दोराहा आकाश दत्त को जानकारी मिली व आरोपी को काबू करने के लिए दोराहा से गांव रामपुर को जाती छावनी रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी को काबू करने के लिए पहुंचे वहीं आरोपी हर सिमरन सिंह मंड काले रंग की आता दिखाई दिया जिस ने पुलिस को देखकर पुलिस की गाड़ी में अपनी कार की टक्कर मार दी और भगाने का प्रयास किया वहीं आरोपी द्वारा पुलिस पर गोलियां चला दी गई जिसके चलते दो गोलियां पुलिस की गाड़ी पर व एक गोली दोराहा थाना मुखी आकाश दत्त के सीने में लगी वह इस घटना में बाल बाल बचे क्योंकि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाई जिसमें आरोपी हर सिमरन सिंह मंड घायल हो गए वह पुलिस ने हर सिमरन सिंह और उसके साथी एवन जोत सिंह को काबू कर लिया वहीं पुलिस द्वारा घायल और हर सिमरन सिंह मंड को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल पायल में दाखिल करवाया मौके पर पुलिस द्वारा दो कंट्री मेड पिस्टल भी बरामद किए गए