दोराहा जीटी रोड पर शरारती व्यक्तियों ने तोड़े गाड़ियों के शीशे पुलिस कर रही है मामले की जांच

दोराहा लुधियाना 17 जनवरी ( प्रीति वर्मा )
दोराहा जीटी रोड पर रात के वक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा गाड़ियों के शीशे पर पत्थर मार शीशे तोड़ फरार हो गए मौके पर उपस्थित गाड़ी चालक वरुण अनेजा ने बताया कि वह अपना ट्रक नंबर डीएल 1 एल ए जी 2543 पर राजपुरा से जालंधर के लिए जा रहा था तो जैसे ही वह दोराहा पुल पर से सरकारी हड़ताल नजदीक पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर आए दो व्यक्तियों ने पत्थर मारकर उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया वही वरुण ने बताया कि पत्थर मारने वाले व्यक्तियों द्वारा करीब चार से पांच और गाड़ियों के शीशे पत्थर मारकर तोड़े गए व मौके से फरार हो गए वही जब इस मामले के संबंध में एस एस ओ आकाश दत्त से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया था परंतु किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई वह फिर भी इस मामले की जांच कर है