पंजाब बंद के मद्देनज़र दोराहा पुलिस अलर्ट, डीएसपी हरमनदीप सिंह चीमा की अगुवाई में निकाला गया विशाल फ्लैग मार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब बंद के मद्देनज़र दोराहा पुलिस अलर्ट, डीएसपी हरमनदीप सिंह चीमा की अगुवाई में निकाला गया विशाल फ्लैग मार्च

लोगों से अफवाहों से दूर रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील

दोराहा, लुधियाना 29 जुलाई ( प्रीति वर्मा )

30 जुलाई को विभिन्न संगठनों द्वारा दिए गए पंजाब बंद के आह्वान को देखते हुए दोराहा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से दोराहा के मुख्य बाजार में एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च की अगुवाई डीएसपी पायल हरमनदीप सिंह चीमा तथा एसएचओ दोराहा आकाश दत्त ने की। यह मार्च बेअंत सिंह चौक से शुरू होकर दोराहा के मुख्य बाजार और अन्य प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को शांति, भाईचारे और कानून का पालन करने का संदेश भी दिया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी हरमनदीप सिंह चीमा ने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में विश्वास पैदा करना और यह सुनिश्चित करना है कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पंजाब बंद के मद्देनज़र संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

डीएसपी चीमा ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें, सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अपुष्ट संदेश साझा करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोराहा और आसपास के क्षेत्रों में शांति, कानून-व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने कहा कि आम लोगों को किसी भी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें