वरिष्ठ अकाली नेता रुलदा सिंह दोराहा साथियों सहित अकाली दल वारिस पंजाब में शामिल
दोराहा, 23 अगस्त (प्रीति वर्मा ): अकाली दल बादल को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब दोराहा शहर के वरिष्ठ टकसाली अकाली नेता रुलदा सिंह दोराहा अपने साथियों सहित अकाली दल बादल को अलविदा कहकर हलका इंचार्ज संदीप सिंह रुपालों के नेतृत्व में अकाली दल वारिस पंजाब में शामिल हो गए। इस संबंध में रुलदा सिंह के निवास स्थान पर एक सादे समारोह का आयोजन किया गया, जहां संदीप सिंह रुपालों ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।
इस मौके पर संदीप सिंह रुपालों ने रुलदा सिंह और उनके साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जिन टकसाली पंथक परिवारों ने अपनी पूरी जिंदगी पंजाब और पंथ की चढ़दी कला के लिए समर्पित की, उनकी बादल परिवार द्वारा कभी उचित कद्र नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि टकसाली नेताओं को नजरअंदाज कर परिवारवाद को प्राथमिकता दी गई और पूंजीपतियों को बड़े-बड़े पदों से नवाजा गया।
उन्होंने कहा कि कुर्बानियां देने वाले पंथक और टकसाली नेताओं का मान-सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि इन परिवारों की कुर्बानियों के कारण ही कई बार अकाली सरकारें अस्तित्व में आई हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय तो इन टकसाली परिवारों को याद किया जाता है, लेकिन सरकार बनने के बाद अपने भाई-भतीजों और करीबियों को आगे लाया जाता रहा है।
संदीप सिंह रुपालों ने कहा कि अकाली दल वारिस पंजाब के लिए पंथक और टकसाली परिवार बेहद सम्मानित हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर इन परिवारों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
इस मौके पर पार्टी में शामिल हुए रुलदा सिंह ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह भविष्य में अकाली दल वारिस पंजाब की मजबूती के लिए पूरी तनदेही से काम करते रहेंगे।
इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज गुरबचन सिंह, गगनदीप सिंह पायल, हरबंत सिंह गिल, मोहन सिंह, अमन रामपुर, बलविंदर सिंह, सुखमन ज्योत सिंह, सुखविंदर सिंह गिल, गुरकीरत सिंह, रघवीर सिंह, निर्मल सिंह, हरविंदर सिंह, मिलनजीत सिंह और राजिंदर सिंह सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वरिष्ठ अकाली नेता रुलदा सिंह दोराहा साथियों सहित अकाली दल वारिस पंजाब में शामिल
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन