राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है। आपको बता दें कि भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है। रेखा गुप्ता 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मुलाकात की और दिल्ली में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने दावे को स्वीकार कर लिया और उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।
