9 मार्च को अजनोद गांव में 73 वां वार्षिक जोड़ मेला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

9 मार्च को अजनोद गांव में 73 वां वार्षिक जोड़ मेल

 

दोराहा लुधियाना 3 मार्च (मुदित मोहिंद्रा) गांव अजनोद के निकट स्थित गुरुद्वारा बाबा शहीद के पवित्र स्थान दोराहा में 73 वां वार्षिक जोड़ मेला (फग्गन दी दशमी) 9 मार्च को बड़ी श्रद्धा व प्रेम के साथ मनाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सुखजिंदर सिंह सुखी ने बताया कि इस अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर तथा एक निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस समय समस्त साध संगत, ग्राम पंचायत, स्थानीय निवासियों एवं गांव अजनोद की प्रबंधक कमेटी ने सभी से पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर पंजाब के प्रसिद्ध रागी, ढाडी व कविश्री जत्थे अपने विचारों से संगत को निहाल करेंगे।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें