
एसएसपी खन्ना ने दोराहा के निकट गांव चंकोइयां खुर्द गांव में की मीटिंग
दोराहा लुधियाना 4 मार्च मुदित मोहिंद्रा
डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों पर पुलिस द्वारा नशे पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत एसएसपी खन्ना डॉ. ज्योति यादव ने दोराहा के नजदीकी गांव चंकोइयां खुर्द में मीटिंग की, जिसमें गांव की पंचायत के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बोलते हुए एसएसपी खन्ना डॉ. ज्योति यादव ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया और लोगों से सहयोग भी मांगा। इस अवसर पर डीएसपी पायल दीपक राय, एसएचओ दोराहा राव वरिंदर सिंह, गांव के सरपंच दविंदर सिंह बिट्टू, पंच चरणजीत सिंह, पंच परमजीत सिंह, पंच जसवीर सिंह, पूर्व पंच गुरजीत सिंह फौजी, प्रितपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, परषोत्तम सिंह राजवंत सिंह लंबरदार, पंच परमजीत कौर, पंच सुखजीत सिंह सहित भारी संख्या में गांव वासी मौजूद थे।
फोटो में एसएसपी खन्ना बैठक करते हुए