इस बार फिर जीता दोराहा के घोड़े ने नेशनल स्तरीय मुकाबले में पहला स्थान
दोराहा लुधियाना 4 मार्च
पंजाब सरकार द्वारा नेशनल स्तरीय घोड़े की प्रतियोगिता मोहाली में करवाई गई जहां बलजीत ज्वेलर्स दोराहा वालों के घोड़े काका जी ने पहला स्थान प्राप्त किया जिसे इनाम स्वरूप 1 लाख रुपए नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई इस मौके बातचीत करते हुए घोड़े के मालिक सनी अष्ट ने बताया कि इस मुकाबले में देशभर से घोड़े पालक अपने घोड़े लेकर आए हुए थे व उनके घोड़े काका जी ने पहला स्थान प्राप्त किया उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनका घोड़ा 17 बार नेशनल चैंपियन बन चुका है