दोराहा ट्रक यूनियन में ट्रक चालकों के साथ डीएसपी पायल ने की मीटिंग 
दोराहा लुधियाना 4 मार्च
आज दोराहा के कद्दों रोड स्थित ट्रक यूनियन में डीएसपी पायल दीपक राय पहुंचे इस मौके उन्होंने ट्रक चालकों के साथ मीटिंग की और नशों के प्रति जागरूक किया
इस मौके बातचीत करते हुए डीएसपी पायल दीपक राय ने कहा कि एस एस पी खन्ना के दिशा निर्देश पर नशों पर काबू पाने के लिए ट्रक चालकों के साथ मीटिंग की गई है क्योंकि पंजाब सरकार नशों के प्रति पूर्ण रूप से सख्त है और किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा इस मौके बातचीत करते उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को किसी नशा बेचने वाले के बारे में कोई जानकारी है तो वह पुलिस को दे सकता है उसकी सूचना गुप्त रखी जाएगी
फोटो मैं ट्रक चालकों के साथ मीटिंग करते डीएसपी पायल दीपक राय