हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को दी चुनौती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का मामला गर्माया

हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को दी चुनौती

 

दोराहा से रोपड़ ओवर ब्रिज प्रोजेक्ट कई सालों से रुका हुआ है। इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। दो दिन पहले केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दोराहा के रामपुर रेलवे फाटक पर प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया था कि 100 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज का काम पंजाब सरकार की मंजूरी न मिलने कारण अटका है। दो दिन बाद आज पायल से आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने बिट्टू के प्रेस कांफ्रेंस स्थल पर ही जाकर जवाब दिया और खुली चुनौती दे डाली

एनओसी की कॉपी लेकर पहुंचे विधायक

आप विधायक गयासपुर पंजाब सरकार द्वारा रेलवे को जारी की एनओसी की कॉपी लेकर पहुंचे। विधायक ने कहा कि इस पुल को लेकर 11 नवंबर 2024 को एनओसी जारी कर दी गई थी। उसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। कुछ दिनों पहले भी वे दिल्ली में रेलवे अधिकारियों से मिले थे। अचानक ही रवनीत बिट्टू ने यहां आकर पंजाब सरकार पर जो आरोप लगाए हैं वो बिल्कुल राजनीति से प्रेरित हैं। ग्यासपुरा ने कहा कि बिट्टू अगर पंजाब और अपने पुश्तैनी शहर के इतने हमदर्द हैं तो अब कल से पुल का काम शुरू करवाएं इस मौके विधायक ने कहा कि अगर रजनीश सिंह बिट्टू बेटू की बयान बाजी कर रहे है क्यों के वह यहां पर ब्रिज का काम शुरू नहीं करवाने आए बालिके उसे रोकने आए हैं

सरपंच का चुनाव भी नहीं जीत सकते बिट्टू

 

विधायक ग्यासपुरा ने बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों द्वारा नकारा हुआ बिट्टू कभी भी सरपंच का चुनाव नहीं जीत सकता। आज पंजाब विरोधी भाजपा की गोद में बैठकर बिट्टू सत्ता का आनंद ले रहे हैं। उस पार्टी का साथ दे रहे हैं जिसने 750 किसानों को मारा। ग्यासपुरा बोले कि बिट्टू सोच रहे हैं कि पंजाब में भगवंत मान के खिलाफ बोलकर उन्हें भाजपा सीएम बना देगी। बिट्टू के सपने कभी पूरे नहीं होंगे।

वही स्मोक हलका विधायक ने रेल मंत्री जगदीश सिंह बिट्टू को खुली चनौती दे डाली के वह निक ले जाएं और पुल का काम शुरू करवाए

इस मौके विधायक के साथ पार्षद कुलवंत सिंह , पार्षद काका बाजवा, हरदीप सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बूटा सिंह रानो, सुखबीर तलवाड़ा व अन्य उपस्थित हुए

फोटो मैं विधायक एन ओ सी दिखते हुए 

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें