माऊँट इंटरनेशनल स्कूल लुधियाना में आज वार्षिक खेल का हुआ आगाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माऊँट इंटरनेशनल स्कूल लुधियाना में आज वार्षिक खेल समारोह का पहला दिन मनाया गया ।बच्चों ने स्कूल के खेल मैदान में अपनी प्रधानाचार्या, शिक्षक और उपस्थित बच्चों के अभिभावकों के सामने ” मार्च पास्ट “किया और राष्ट्रगान के साथ खेल की शुरुआत की। खेल गतिविधियों को शिक्षा के साथ जोड़कर मनोरंजक तरीके से गतिविधियाँ संचालित की गई। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभिभावकों के लिए भी दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई।।जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। इसके बाद सभागार में एक दिशा निर्देश कार्यक्रम (ओरिएंटेशन प्रोग्राम ) का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों को आगामी वर्ष की गतिविधियों से अवगत कराया गया।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें