खन्ना बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट सुमित लुथरा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खन्ना में नए कोर्ट कांप्लेक्स के लिए 45 करोड़ रुपए का ऐलान करना सराहनीय है। लेकिन इसके पीछे बहुत सारी दिक्कतें हैं जो काफी समय से चली आ रही हैं। इनका हल अहम है। जो साइट कोर्ट कांप्लेक्स के लिए है वहां कोई क्रासिंग नहीं है। मंडी गोबिंदगढ़ से यू टर्न लेकर वापस 2-3 किलोमीटर आना पड़ेगा। यह साइट बस स्टैंड से बहुत दूर है। लोगों का कोर्ट कांप्लेक्स पहुंचना आसान नहीं है। 
खन्ना बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने नए बन रहे कोर्ट कॉम्प्लेक्स पर उठाए सवाल
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन