पुलिस द्वारा कार सवार चार को काबू कर 20 ग्राम हीरोइन साढे तीन लाख रुपए की नगदी और 33 डॉलर विदेशी करेंसी बरामद
शिरोमणि अकाली दल से संबंधित गांव के पूर्व सरपंच को किया मामले में शामिल
शिरोमणि अकाली दल के नुमाइंदों व गांव वालों ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया
दोराहा लुधियाना 27 मार्च
दोराहा पुलिस द्वारा गांव चनकोइयां खुर्द में बड़ी कार्रवाई करते हुए कार सवार चार व्यक्तियों को काबू कर उनसे 20 ग्राम हीरोइन साढे तीन लाख रुपए की नगदी व 33 डॉलर बरामद किए वहीं पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ के उपरांत शिरोमणि अकाली दल से संबंधित गांव के पूर्व सरपंच जगजीत सिंह जग्गी पर भी मामला दर्ज किया गया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोराहा थाना के एस एच ओ जसविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव चनकोइयां खुर्द से जा रहे थे तो गांव के बाहर पूर्व सरपंच जगजीत सिंह जग्गी की कोठी की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस द्वारा रोक कर तलाशी के दौरान कर में से 20 ग्राम हीरोइन बरामद की गई वहीं पुलिस द्वारा कार मैं सवार से 3:30 लख रुपए की नगदी व 33 डॉलर विदेशी करेंसी बरामद की गई वहीं पुलिस ने बताया कि जब इन लोगों से बातचीत की गई तो इन्होंने बताया कि यह पूर्व सरपंच जगजीत सिंह जग्गी के साथ मिलकर नशे का व्यापार करते हैं वहीं पुलिस द्वार कार सवार चारों आरोपियों को काबू कर लिया गया वहीं गांव का पूर्व सरपंच जगजीत सिंह जग्गी अभी फरार है
वही आज गांव चनकोइयां खुर्द में पूर्व सरपंच जगजीत सिंह जग्गी के हक में गांव वासी व शिरोमणि अकाली दल के सीनियर आगू उसके घर पर सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हुए इस मौके परिवार व गांव वासियों और अकाली अगुआई द्वारा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए इस मौके अकाली अगुओं द्वारा इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताया गया उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा यह सब जानबूझकर किया जा रहा है इस मौके बातचीत करते हुए शिरोमणि अकाली दल के गुरप्रीत सिंह लापरां ने बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व सरपंच जगजीत सिंह जग्गी पर नशे का मामला दर्ज करके पार्टी के अक्स को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा राजनीति से प्रेरित होकर यह कार्रवाई की जा रही है जो कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि अगर इसी प्रकार धक्के शाही की जाएगी तो आने वाले समय में दोराहा थाना का घेराव करेंगे और उनकी अगर सुनवाई न हुई तो वह एसएसपी दफ्तर के आगे भी धरना देंगे
इस मौके बातचीत करते हुए मनजीत सिंह मदनीपुर हलका इंचार्ज शिरोमणि अकाली दल पायल ने कहा कि पूर्व सरपंच पर मामला दर्ज करना सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने का एक प्रयास है उन्होंने कहा कि इस प्रकार शिरोमणि अकाली दल के आगू के ऊपर किया जा रहे प्रहार को वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने कहा कि अगर यह मामला कैंसिल नहीं किया गया तो वह डीजीपी पंजाब तक पहुंच करेंगे
फोटो मैं पूर्व सरपंच के घर एकत्रित भीड़