दोराहा नगर कौंसिल प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी के मामले में हुई सख्त 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा नगर कौंसिल  प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी के मामले में हुई सख्त

आज कार्य साधक अधिकारी द्वारा कई दुकानों पर दी गई दविश
दोराहा लुधियाना 26 मार्च
आज फिर से नगर कौंसिल अधिकारियों द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी के लिए दुकानदारों पर दविश दी बता दें कि आज दोराहा नगर काउंसिल के कार्य साधक अधिकारी हर नरेंद्र सिंह शेरगिल द्वारा अपनी टीम लेकर गुरु नानक ट्रक बॉडी मेकर , गुरु ईश्वर ट्रक बॉडी मेकर, और ट्रैक्टर वर्कशॉप पर दविश दे प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी के लिए गए वहीं इस मौके पर उपस्थित दुकानदारों द्वारा अधिकारियों को विश्वास दिलाया गया कि वह लोग सुबह तक अपना बनता प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा देंगे उनकी दुकान को सील न किया जाएं वही इस मौके  बातचीत करते हुए दोराहा नगर कौंसिल के कार्य सादक अधिकारी हर नरेंद्र सिंह शेरगिल ने कहा कि 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की आखिरी तिथि है और छुट्टी वाले दिन भी नगर कौंसिल दफ्तर खुला रहेगा और कोई भी व्यक्ति अपना प्रॉपर्टी टैक्स जाकर जमा करवा सकता है उन्होंने लोगों से अपील की के लोग अपना प्रॉपर्टी टैक्स समय अनुसार जमा करवा दें और कानूनी कार्रवाई से बचें
फोटो मैं दुकानदार और अधिकारी
Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें